RSS

Metro Rail take four years to go Greater Noida

noida-metro-rail1Greater Noida from Noida’s way to bring the Metro. Construction will begin this year. To complete it in four years time DMRC has sought, but the Authority has demanded earlier to start Metro. Wednesday of the subway Detaild DMRC project report (DPR) submitted to the Authority. Greater Noida Phase One construction of the Metro DMRC route has proposed. The City Center Brula Noida Sector -32, Sector -82, 83, two Omeks, Sector 92 via the expressway - they equivalent to fairy Chowk Knowledge Park - will be four. The 29-km line is the proposed construction cost of around Rs 400 crore. Noida, Greater Noida from 22 stations to be built. Only 20 stations are proposed at the beginning of the construction. Authority Chief Executive Officer, said Mukul Singhal phase - construction of two metro in Knowledge Park - 130 meters with four equal Nalej Park Road, Sector - one will be getting back to Noida sector -32. Phase - One Metro Construction DPR is prepared by DMRC. The time to complete four years has been sought. Besides Metro Track Authority and the construction of the Standard and brands Gaj are some differences in DMRC. Metro Construction Authority instead of the commercial plots to DMRC has also placed a bet. That Metro Construction Authority CEO is in a deadlock. Authority will meet both solve the deadlock. Authority meeting on Wednesday in the Metro DMRC officials kept time, it can be less time to complete construction. Most come via land route in the subway Greno has been fixed. Can be constructed in such a hurry. CEO said that for now would be tested in detail DPR, DMRC officials after one - two round final meeting will be taken. He said that the aim of bringing in Greater Noida Metro link is from the NCR. Greater Noida Phase - two and Yamuna expressways - he proposed to take the Metro is being prepared.

नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो लाने का रास्ता साफ हो गया। इस साल निर्माण शुरू हो जाएगा। इसे पूरा करने के लिए डीएमआरसी ने चार साल का समय मांगा है, लेकिन प्राधिकरण ने इससे पहले मेट्रो शुरू करने की मांग रखी है। बुधवार को डीएमआरसी ने मेट्रो की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) प्राधिकरण को सौंप दी। डीएमआरसी ने ग्रेटर नोएडा के फेज वन मेट्रो निर्माण का रूट प्रस्तावित कर दिया है। इसमें नोएडा के सेक्टर-32 सिटी सेंटर से बरौला, सेक्टर-82, 83, ओमेक्स दो, सेक्टर 92 से होते हुए एक्सप्रेस-वे के बराबर परी चौक से नॉलेज पार्क-चार तक जाएगा। 29 किमी की इस लाइन के निर्माण पर करीब 400 करोड़ रुपए का खर्च प्रस्तावित है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक 22 स्टेशन बनाए जाएंगे। शुरुआत में सिर्फ 20 स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मुकुल सिंघल ने बताया कि फेज-दो में मेट्रो का निर्माण नॉलेज पार्क-चार से 130 मीटर रोड के बराबर नालेज पार्क, सेक्टर-एक होते हुए वापस नोएडा सेक्टर-32 तक किया जाएगा। फेज-वन मेट्रो निर्माण का डीपीआर डीएमआरसी ने तैयार कर लिया है। इसमें निर्माण पूरा करने का समय चार साल मांगा गया है। इसके अलावा मेट्रो ट्रैक के स्टैंडर्ड व ब्रांड गैज निर्माण को लेकर प्राधिकरण व डीएमआरसी में कुछ मतभेद हैं। मेट्रो निर्माण के बदले डीएमआरसी ने प्राधिकरण से कॉमर्शियल प्लॉट देने की भी शर्त रखी है। प्राधिकरण के सीईओ का कहना है कि मेट्रो निर्माण में यह कोई गतिरोध नहीं है। दोनों प्राधिकरण मिल कर इस गतिरोध को दूर कर लेंगे। बुधवार को हुई बैठक में प्राधिकरण ने डीएमआरसी अधिकारियों के समय यह बात रखी कि मेट्रो निर्माण पूरा करने समय कम भी किया जा सकता है। ग्रेनो में मेट्रो का रूट ज्यादातर जमीन से होकर आना निर्धारित है। ऐसे में निर्माण जल्दी किया जा सकता है। सीईओ ने बताया कि फिलहाल डीपीआर का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा, इसके बाद डीएमआरसी अधिकारियों से एक-दो दौर की बैठक कर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में मेट्रो लाने का मकसद पूरे एनसीआर को जोड़ने से है। ग्रेटर नोएडा फेज-दो व यमुना एक्सप्रेस-वे तक मेट्रो ले जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

, ,

Leave a Reply